गुजरात में एक्सप्रेसवे पर ऑयल टैंकर से पीछे से टकराई तेज़ रफ्तार कार, 10 लोगों की हुई मौत

गुजरात में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक तेज़ रफ्तार कार ऑयल टैंकर से पीछे से जाकर भिड़ गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। 'आजतक' ने पुलिस के हवाले से बताया कि हादसे में मरने वाले सभी लोग कार में सवार थे। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में एक शख्स घायल हुआ है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Load More