गुजरात में एनआरआई ने की पत्नी की हत्या, यूएस में कैंसर का इलाज करवाने की कर रही थी ज़िद
अहमदाबाद (गुजरात) में 72-वर्षीय एनआरआई द्वारा अपनी पत्नी की कई बार चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एफआईआर के अनुसार, महिला कैंसर से पीड़ित थी व अमेरिका में अपना इलाज करवाने के लिए ज़िद करती थी और आरोपी इसका विरोध करता था। बकौल रिपोर्ट, आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया था।