गुजरात में ओएनजीसी के कुएं से हुआ गैस रिसाव, लोगों ने की आंखों व गले में जलन की शिकायत
महेसाणा (गुजरात) में शुक्रवार को ओएनजीसी के एक कुएं से गैस लीक हो गई। एक अधिकारी के मुताबिक, गैस ज्वलनशील/ज़हरीली नहीं है लेकिन स्थानीय लोगों ने आंखों और गले में जलन की शिकायत की है। महेसाणा ज़िला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि कुएं से लीक होने वाली गैस की प्रकृति की जांच के लिए कहा गया है।