गुजरात में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नारण राठवा अपने बेटे के साथ बीजेपी में हुए शामिल
गुजरात के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद नारण राठवा अपने बेटे संग्राम सिंह के साथ मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। पांच बार के लोकसभा सांसद रह चुके राठवा 2004-2009 तक यूपीए-1 की सरकार में रेल राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पटका पहनाकर पिता-पुत्र को पार्टी की सदस्यता दिलाई।