गुजरात में कार व ट्रक के बीच हुई टक्कर में 7 माह की बच्ची समेत 4 लोगों की हुई मौत
गुजरात के साबरकांठा में शुक्रवार तड़के एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई जिसमें एक 7 महीने की बच्ची समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 2 लोग घायल हो गए हैं। बकौल पुलिस, कार सवार सभी लोग एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।