गुजरात में कोविड-19 के BA.5 वैरिएंट का पहला केस दर्ज, दक्षिण अफ्रीका से आया शख्स संक्रमित
गुजरात के वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) ने मंगलवार को बताया कि राज्य में कोविड-19 के ओमीक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.5 का पहला मामला दर्ज किया गया। वीएमसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका से वडोदरा आए एक 29-वर्षीय एनआरआई में यह पाया गया है। इससे पहले, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी ओमीक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.4 और BA.5 के मामले मिले हैं।