गुजरात में खड़े ट्रक से टकराया तेज़ रफ्तार मिनी ट्रक, हादसे में 10 लोगों की हुई मौत
अहमदाबाद (गुजरात) में शुक्रवार दोपहर बावला-बगोदरा हाइवे पर एक तेज़ रफ्तार मिनी ट्रक की एक खड़े ट्रक से टक्कर होने से कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई व 5 अन्य लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिनी ट्रक सवार सभी लोग यात्राधाम चोटिला से लौट रहे थे। मृतकों में 5 महिलाएं, 3 बच्चे व 2 पुरुष शामिल हैं।