गुजरात में गाय ने सड़क पर जा रही महिला पर किया हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
अहमदाबाद (गुजरात) में एक गाय ने सड़क पर जा रही एक महिला पर अचानक हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें गाय महिला पर हमला कर उसे घसीटते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, महिला पर हमला होते देख आसपास से आए अन्य लोगों ने गाय को खदेड़ा।