गुजरात में चुनाव की घोषणा नहीं हुई ताकि पीएम को और वादे करने का समय मिल जाए: कांग्रेस

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को गुजरात में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा न किए जाने के बाद ट्वीट किया, "यह हैरान करने वाला नहीं है।" उन्होंने लिखा, "निश्चित तौर पर यह इसलिए किया गया ताकि प्रधानमंत्री मोदी को और बड़े-बड़े वादे तथा उद्घाटन करने का समय मिल जाए।" हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव होगा।

Load More