गुजरात में 'ज़हरीला सिरप' पीने से 2 दिन में 5 लोगों की हुई मौत
गुजरात पुलिस के अनुसार, खेड़ा में मिथाइल अल्कोहल युक्त 'ज़हरीला सिरप' पीने से 2-दिनों में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों ने किसी आयुर्वेदिक कंपनी का यह सिरप स्थानीय किराना स्टोर से खरीदा था। बकौल पुलिस, सिरप को बेचने से पहले उसमें मिथाइल अल्कोहल मिलाया गया था।