गुजरात में जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाई गई तार से करंट लगने पर 3 लोगों की हुई मौत
तापी (गुजरात) में बुधवार को जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाई गई तार से करंट लगने के कारण एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, खेत सींचते समय धीरू चौधरी नामक शख्स करंट की चपेट में आ गया था जिसे बचाते हुए उसकी पत्नी व बेटे की भी करंट लगने से मौत हो गई।