गुजरात में तेज़ रफ्तार बस ने राज्य परिवहन की खड़ी बस में मारी टक्कर, 5 लोगों की हुई मौत
पुलिस के अनुसार, गांधीनगर (गुजरात) में बुधवार सुबह एक तेज़ रफ्तार निजी बस ने बस स्टैंड के पास खड़ी राज्य परिवहन की बस में टक्कर मार दी जिससे उसके सामने खड़े 5 लोगों की कुचलने से मौत हो गई। बकौल पुलिस, घटना में घायल 5-7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।