गुजरात में नाव पलटने से 16 लोगों की मौत के बाद पीएम व सीएम ने की मुआवज़े की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा (गुजरात) में स्कूली छात्रों व शिक्षकों से भरी नाव के पलटने से कम-से-कम 16 लोगों की मौत के मामले में मृतकों के परिजनों को ₹2-₹2 लाख मुआवज़ा और घायलों को ₹50,000-₹50,000 देने का एलान किया है। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजन के लिए ₹4-₹4 लाख मुआवज़ा घोषित किया है।