गुजरात में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 12 और बागियों को बीजेपी ने पार्टी से किया निलंबित

गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 12 बागी नेताओं को बीजेपी ने निलंबित कर दिया है। इनमें मधु श्रीवास्तव, दीनू पटेल, धवलसिंह ज़ाला, कुलदीपसिंह राउल, खाटूभाई पागी, एस.एम. खांट, जे.पी. पटेल, रमेश ज़ाला, अमरसिंह ज़ाला, रामसिंह ठाकोर, माउजी देसाई और लालजी ठाकोर शामिल हैं। इससे पहले बीजेपी ने 7 बागियों को निलंबित किया था।

Load More