गुजरात में पुल गिराने के दौरान उसका हिस्सा ढहने से नदीतल में गिरा एक्सकेवेटर और चालक

गुजरात के बनासकांठा में बनास नदी पर शुक्रवार को एक पुल तोड़ने के दौरान उसका एक हिस्सा धंसने से एक्सकेवेटर और उसका चालक नदीतल में गिर गया। हालांकि, चालक को इसमें कोई चोट नहीं आई क्योंकि एक्सकेवेटर करीब 30 फीट नीचे गिरने के बाद भी सीधा ही रहा। 70 साल पुराना यह पुल 4 साल से उपयोग में नहीं था।

Load More