गुजरात में पोलिंग बूथ कब्ज़ाने वाले बीजेपी नेता के बेटे ने कांग्रेस एजेंट को पीटा
दाहोद (गुजरात) में एक पोलिंग बूथ पर कब्ज़ा करने वाले बीजेपी नेता के बेटे विजय भाभोर पर कथित तौर पर कांग्रेस एजेंट को पीटने और धमकाने को लेकर भी मामला दर्ज है। भाभोर ने लाइव आकर कहा था, "ईवीएम मेरे बाप की है।" गौरतलब है कि फर्ज़ी वोटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग करने को लेकर भाभोर को गिरफ्तार किया गया है।