गुजरात में बाढ़ के चलते 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
गुजरात में रविवार को भारी बारिश होने के चलते कई इलाकों में पानी भर गया जिसके बाद 5 ज़िलों से करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, एनडीआरएफ की टीमों ने बाढ़ में फंसे 200 से अधिक लोगों को बचाया है। 'पीटीआई' के अनुसार, अहमदाबाद में 12 घंटे के भीतर 76 मिमी बारिश दर्ज हुई।