गुजरात में बेटी की कॉलेज फीस को लेकर परेशान शख्स ने की खुदकुशी, सिसोदिया ने कहा- शर्मनाक
तापी (गुजरात) में अपनी बेटी की कॉलेज फीस के भुगतान को लेकर चिंतित एक शख्स ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। बकौल पुलिस, शख्स मोटर की मरम्मत करने का काम करता था और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इस पर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, "21वीं सदी में इससे शर्मनाक और कुछ नहीं।"