गुजरात में बेटे की हत्या कर शख्स ने की खुदकुशी, पत्नी पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज
वडोदरा (गुजरात) में एक शख्स ने अपने 11 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल अधिकारी, घटनास्थल पर मिले एक पत्र के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। पत्र में शख्स ने पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगाया है।