गुजरात में बोरवेल में गिरे 2 साल के बच्चे को 6 घंटे के बाद निकाला गया बाहर

जामनगर (गुजरात) में मंगलवार शाम 15 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 2 साल के बच्चे को 6 घंटे के बचाव अभियान के बाद बाहर निकाल लिया गया। बोरवेल से निकाले जाने के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जामनगर के ज़िलाधिकारी बीके पांड्या ने बताया कि बच्चा खेत में खेलने के दौरान बोरवेल में गिर गया था।

Load More