गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत की
गुजरात के अहमदाबाद में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 की शुरुआत की। जी20 की थीम पर आयोजित यह पतंग महोत्सव 8 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगा। इस महोत्सव का आयोजन गुजरात के कई शहरों में किया जाएगा और इसमें दुनिया के कई देशों के लोग हिस्सा लेंगे।