गुजरात में म्यूज़िक टीचर पर 12 वर्षीय 2 छात्रों से यौन उत्पीड़न करने का केस दर्ज
गुजरात में जामनगर के एक स्कूल में 12 वर्षीय 2 छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक अस्थाई म्यूज़िक टीचर पर केस दर्ज किया गया है। छात्रों के मुताबिक, आरोपी ने म्यूज़िक की क्लास के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ था और इस बारे में किसी को बताने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।