गुजरात में रूममेट की अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने पर युवती पर लगा ₹25,000 का जुर्माना
गुजरात हाईकोर्ट ने एक युवती पर 2020 में सोशल मीडिया पर फर्ज़ी आईडी बनाकर अपनी महिला रूममेट की अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया है। पीड़िता के पिता ने सानंद पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी और उन्होंने आरोपी पर बेटी की सगाई तुड़वाने के लिए तस्वीरें पोस्ट करने का आरोप लगाया था।