गुजरात में लगभग हर बार पेपर लीक हो जाता है, क्यों?: क्लर्क की परीक्षा रद्द होने पर केजरीवाल
गुजरात में पेपर लीक होने के कारण जूनियर क्लर्क की भर्ती परीक्षा रद्द होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "गुजरात में लगभग सभी पेपर परीक्षा से पहले लीक हो जाते हैं, क्यों?" वहीं, मनीष सिसोदिया ने लिखा, "बीजेपी ने लाखों युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पेपर लीक करा दिया।"