गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले 500 डॉक्टरों ने एक साथ ली बीजेपी की सदस्यता
गांधीनगर (गुजरात) में रविवार को राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले करीब 500 डॉक्टर बीजेपी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सी.आर. पाटिल की मौजूदगी में डॉक्टरों को पार्टी में शामिल कराया गया। इससे पहले इसी हफ्ते मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और तीन बार विधायक रहे आदिवासी नेता अश्विन कोतवाल बीजेपी में शामिल हुए थे।