गुजरात में सीमा के पास पकड़ा गया भारत में घुसने की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी नागरिक
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को बताया कि गुजरात के बनासकांठा में नडाबेट सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर ने ट्वीट कर बताया कि घुसपैठिया पाकिस्तान के नगरपारकर का रहने वाला है। बीएसएफ ने पकड़े गए घुसपैठिए की तस्वीर भी जारी की है।