गुजरात में ₹1.33 करोड़ का 1,334 किलो गांजा किया गया ज़ब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
गुजरात के भरूच में पुलिस ने एक बस से ₹1.33 करोड़ कीमत का 1,334 किलोग्राम गांजा ज़ब्त किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मध्य प्रदेश व गुजरात के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो आरोपी मामले में वॉन्टेड हैं। बकौल पुलिस, गांजे को आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ मिलाकर गोलियों की तरह रखा गया था।