गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए शंकर चौधरी, जेठा भारवाड को बनाया गया उपाध्यक्ष

बीजेपी विधायक शंकर चौधरी मंगलवार को निर्विरोध गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए जबकि पार्टी के एक अन्य विधायक जेठा भारवाड को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। विपक्षी दल कांग्रेस और 'आप' ने भी चौधरी और भारवाड का समर्थन किया। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 सीटों में बीजेपी ने 156 सीटें जीती थीं।

Load More