गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत का सबसे अधिक और सबसे कम अंतर क्या रहा?
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया सीट से कांग्रेस के अमी याज्ञिक को 1,92,263 वोटों से हराकर गुजरात विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, बीजेपी के वीरेंद्र सिंह जाडेजा ने रापर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भचुभाई धरमशी आरेठिया (कांग्रेस) को 577 वोटों से हराया है जो राज्य में जीत का सबसे कम अंतर है।