गुजरात सीएम पटेल के मुख्य सलाहकार नियुक्त हुए भारत सरकार के पूर्व वित्त सचिव हसमुख अधिया

भारत सरकार के पूर्व वित्त सचिव डॉ. हसमुख अधिया को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का मुख्य सलाहकार जबकि राज्य के सड़क और भवन विभाग के पूर्व सचिव एस.एस. राठौर को सलाहकार नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि अधिया गुजरात कैडर के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जिन्हें नवंबर 2015 में बतौर राजस्व सचिव नियुक्त किया गया था।

Load More