गुजरात से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की विंडशील्ड में आई दरार, सुरक्षित लैंडिंग हुई
कांडला (गुजरात) से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान के बाहरी हिस्से की विंडशील्ड में मंगलवार को दरार आ गई जिसके बाद इसकी आपातकालीन लैंडिंग हुई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया, "विमान की मुंबई में सुरक्षित तरीके से लैंडिंग हुई...सभी लोग सुरक्षित हैं।" इससे पहले, दिल्ली से उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।