गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार: कांग्रेस
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने बताया है कि असम पुलिस ने बुधवार को वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी को पालनपुर सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया। बकौल जगदीश, "पुलिस मेवाणी को अहमदाबाद एयरपोर्ट से सुबह 4-बजे असम ले गई।" वहीं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने ट्वीट किया, "हमें बताया गया कि उनके खिलाफ असम में केस दर्ज हुआ है।"