'गुजराती खाना, तेलुगू भाषा' का ज़िक्र कर अश्विन ने आरआर की प्लेऑफ्स संभावना पर किया मज़ाक
आरआर के रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम के आईपीएल-2023 के प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावना को लेकर मज़ाक किया है। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों से बात करते हुए अपनी तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया, "जब आप यह बताने की कोशिश कर रहे हो...कि गुजराती खाना हमारा फेवरेट और तेलुगू आज के लिए हमारी टीम की आधिकारिक भाषा बन जानी चाहिए।"