गुटनिरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने युगांडा पहुंचे एस जयशंकर
युगांडा की राजधानी कंपाला में शुक्रवार से होने वाले गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 19वें शिखर सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जयशंकर ने 'X' पर बताया कि इसके लिए वह कंपाला पहुंच गए हैं। इस सम्मेलन में युगांडा के नेतृत्व में 120 से ज़्यादा विकासशील देश हिस्सा लेंगे।