गुड गवर्नेंस का पर्याय है एनडीए: निवर्तमान पीएम मोदी
निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद कहा, "एनडीए सरकार ने देश को गुड गवर्नेंस दिया है और एक प्रकार से एनडीए कहते ही गुड गवर्नेंस का पर्यायवाची बन जाता है।" उन्होंने आगे कहा, "हम सबके केंद्र बिंदु में गरीब कल्याण और गुड गवर्नेंस सर्वोपरि रहा है।"