गुड़गांव से लगातार चौथी बार चुनाव जीते राव इंद्रजीत सिंह, राज बब्बर को 75,079 वोटों से हराया
गुड़गांव (हरियाणा) लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार व ऐक्टर राज बब्बर को 75,079 वोटों से हराया। इससे पहले गुड़गांव लोकसभा सीट से राव इंद्रजीत सिंह 2014 और 2019 में बीजेपी व 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।