गुपचुप तरीके से इस्कॉन मंदिर में शादी की थी, ₹1.5 लाख में सब हो गया था: अमृता राव
अभिनेत्री अमृता राव ने अपनी शादी को लेकर बताया है कि उन्होंने पुणे के इस्कॉन मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की थी। उन्होंने कहा कि शादी में कुल ₹1.5 लाख खर्च हुए थे और उन्होंने व उनके पति आरजे अनमोल ने डिज़ाइनर कपड़ों के बजाय पारंपरिक कपड़े पहने थे। बकौल अमृता, दोनों के कपड़े ₹3,000 में आए थे।