गुमनाम पाकिस्तानी ने तुर्किये-सीरिया में भूकंप पीड़ितों के लिए ₹248 करोड़ दान किए: पीएम शरीफ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बताया है कि एक 'गुमनाम पाकिस्तानी' ने तुर्किये और सीरिया में भूकंप पीड़ितों के लिए अमेरिका स्थित तुर्किये दूतावास में $30 मिलियन (लगभग ₹248 करोड़) दान किए हैं। बकौल शरीफ, इस बात ने उन्हें बेहद प्रेरित किया है। पाकिस्तान सरकार ने भूकंप पीड़ितों के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए एक समिति बनाई है।