गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिनों की परोल, इस साल तीसरी बार जेल से आएगा बाहर

रोहतक (हरियाणा) की जेल में उम्रकैद की सज़ा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की परोल मिल गई है। गुरमीत को इसी साल फरवरी में 21 दिन की फरलो और जून में 1 महीने की परोल मिल चुकी है। गौरतलब है, हरियाणा में जल्द ही पंचायत चुनाव और आदमपुर उप-चुनाव होने हैं।

Load More