गुरमीत राम रहीम ने फिर मांगी 21 दिनों की फरलो, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिर से 21 दिनों की फरलो की अर्ज़ी दाखिल की जिसके बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उसे फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा, "आपने कार्यक्रम तय करने के बाद आवेदन किया है। यह कोर्ट पर एक तरह का दबाव बनाने जैसा है।"