गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर पीएम मोदी व गृह मंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, "गोबिंद सिंह के जीवन से हमें सेवा और सत्य के रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती है...उनकी वीरता व आदर्श ताकत देते हैं।" शाह ने कहा, "देश उनके (सिंह) त्याग और बलिदान का ऋणी रहेगा।"