गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर 21 अप्रैल को लाल किले से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, कार्यक्रम में एक स्मृति सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। वहीं, 400 'रागी' (सिख संगीतकार) शबद कीर्तन करेंगे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के साथ मिलकर संस्कृति मंत्रालय इसका आयोजन करेगी।

Load More