गुरु रविदास पर अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में राम रहीम के खिलाफ पंजाब में एफआईआर दर्ज

गुरु रविदास और संत कबीर पर टिप्पणी कर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ जालंधर (पंजाब) में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, परोल पर बाहर आए रहीम ने यूट्यूब पर अपलोड किए गए एक वीडियो में 'अपमानजनक' शब्दों का इस्तेमाल किया है।

Load More