गुरुग्राम एसटीएफ ने बिश्नोई-गोदारा गैंग के 5 शूटरों को किया अरेस्ट, हथियार बरामद

हरियाणा एसटीएफ की गुरुग्राम यूनिट ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े 5 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 5 विदेशी ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई हैं। बकौल पुलिस, आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Load More