गुरुग्राम की 1 सोसायटी की लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने महिला व उसके 6 माह के बच्चे पर किया हमला
गुरुग्राम (हरियाणा) सेक्टर 50 में एक आवासीय सोसायटी की लिफ्ट में एक पालतू कुत्ते ने एक महिला व उसके 6 माह के बच्चे पर हमला कर दिया। पीड़िता के पति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, "कुत्ता बंधा हुआ नहीं था और उसके मालिक ने घटना होने दी।" पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।