गुरुग्राम की महिला के बेडरूम में स्पाई कैमरा लगाकर घरेलू सहायक ने बनाए वीडियो
पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम की एक महिला का आरोप है कि उसके बेडरूम में घरेलू सहायक ने स्पाई कैमरा लगाकर उसके वीडियो बनाए और ₹2 लाख मांग रहा है। पिछले हफ्ते कमरे की सफाई करते समय कैमरा मिलने के बाद उसने घरेलू सहायक को निकाल दिया। बकौल महिला, उसने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी है।