गुरुग्राम के क्लब में बाउंसरों ने की महिला और उसके मंगेतर की पिटाई
गुरुग्राम के एक क्लब में सोमवार रात बाउंसरों द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने के बाद एक महिला और उसके मंगेतर को चोटें आईं। महिला ने एफआईआर में कहा, "हमारे साथ मारपीट करने के बाद उन्होंने हमें क्लब से बाहर सड़क पर धकेल दिया और हमें जान से मारने की धमकी दी।" बकौल पुलिस, महिला को कई चोटें आई हैं।