गुरुग्राम को मिलेंगे मेट्रो के 3 नए रूट, इस साल काम शुरू होने की संभावना
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि इस साल गुरुग्राम को तीन नए मेट्रो रूट मिलेंगे जिनके निर्माण का काम इस साल शुरू होने की संभावना है। यह रेल रेज़ांगला चौक से दिल्ली एयरपोर्ट, सदर्न पेरीफेरल रोड से पंचगांव और असौधा से बहादुरगढ़ तक के लिए चलाई जाएंगी। परियोजना में अनुमानित ₹6,400 करोड़ की लागत आएगी।