गुरुग्राम में 12 घंटे तक भर्ती होने के लिए इंतज़ार करती रही प्रसूता, वॉर्ड के बाहर दिया जन्म
गुरुग्राम के सदर अस्पताल में 12 घंटे तक इंतज़ार करने के बावजूद भर्ती नहीं किए जाने के बाद शुक्रवार देर रात एक महिला ने कथित तौर पर प्रसूति वॉर्ड के बाहर ही बच्चे को जन्म दिया। घटना से जुड़े कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।