गुरुग्राम में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट केस में अंग लेने व दान करने वाले 5 लोग किए गए अरेस्ट
गुरुग्राम पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापेमारी के बाद बांग्लादेश के 5 नागरिकों को अवैध तरीके से किडनी बेचने और खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जयपुर (राजस्थान) के दो अस्पतालों में अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करने के खुलासे के बाद गुरुग्राम में हुई छापेमारी में 2 किडनी डोनर व 3 किडनी लेने वाले मरीज़ मिले हैं।